बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: गोमिया। सरहचिया पंचायत की मुखिया बिंदु देवी ने तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में रात्रिकालीन चिकित्सा सेवा नियमित रूप से शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बोकारो के उपायुक्त को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पत्र में मुखिया ने कहा है कि तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में रात के समय चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं रहने से तेनुघाट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर आकस्मिक और गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सीय उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर ले जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए ...