बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। तुपकाडीह और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मां काली का पूजा उत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन, जागृति नगर, नूतनडीह, बदरोटांड, तांतरी, कनारी, खूंटरी, केंदुआडीह और मानगो सहित उत्तर विस्थापित क्षेत्र के कुंडोरी गांव में भव्य पंडालों और मंदिरों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई। विभिन्न पूजा स्थलों पर आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। खूंटरी के ओहदार टोला में पूजा पंडाल और मेले का उद्घाटन झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू ने किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तुपकाडीह में धूमधाम से मना कार्तिक मास क...