बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चास नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। निगम ने विभिन्न वार्डों के 100 से अधिक बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर संबंधित भवनों की खरीद-बिक्री सहित निगम की विभिन्न सुविधाओं पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा सकती है। निगम की इस पहल से लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले भवन मालिकों में हड़कंप है। निगम के अनुसार, तीन लाख रुपये से अधिक होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वाले 10 से ज्यादा लोग हैं। वहीं, 50 से 60 हजार रुपये तक बकाया रखने वाले 30 से अधिक और करीब 31 लोगों पर लगभग 20 हजार रुपये का टैक्स बकाया है। निगम अब बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए सख्...