Bokaro News: तीन माह से एमडीएम राशि लंबित, कसमार के शिक्षकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
बोकारो, अगस्त 6 -- Bokaro News: कसमार, शेखर शरदेंदु । कसमार प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना का संचालन शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले तीन माह से एमडीएम मद की राशि जारी नहीं होने के बावजूद विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था किसी तरह जारी रखी जा रही है। प्रधानाध्यापक अपनी जेब से पैसे खर्च कर या स्थानीय दुकानदारों से उधार लेकर अंडा, दाल, मसाला, गैस और जलावन जैसी आवश्यक सामग्री की खरीद कर रहे हैं, ताकि योजना बाधित न हो। हालांकि करीब एक सप्ताह पहले विद्यालयों को चावल की आपूर्ति शुरू हुई है, लेकिन अन्य जरूरी सामग्रियों की खरीद के लिए अब तक राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार के स्कूलों में मध्यान भोजन पर संकट, राशि नहीं मिलने से दो विद्यालयों में एमडीएम बंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.