बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: बोकारो। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के उकरीद बस्ती में तीन घरों से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी को चोरी किए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार रोहतास डेहरी निवासी रूपा देवी के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: ऑटो में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तारपुलिस की मेहनत सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने रविवार को इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मामला सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई थी। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाली महिला को चिन्हित कर उसकी तलाश शुरू की गई। भिक्षाटन करने वाली कई महिलाओं व गुलगुलिया से संपर्क कर महिला की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई, तो...