बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलैया स्थित डाका साड़म फुटबॉल मैदान में आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब, तिलैया की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो और आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच तितरमरवा फुटबॉल क्लब और नारन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें तितरमरवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नारन की टीम को 3-0 गोल से पराजित कर जीत दर्ज की। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले गए, जबकि शेष आठ टीमों के मैच शनिवार को होंगे। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। समापन समारोह में गोमिया के पूर्व...