Bokaro News: तिलाटांड़ में पांच झारखंड आंदोलनकारी सम्मानित
बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से तिलाटांड़ गांव में सभा आयोजित कर सरकार द्वारा चिन्हित पांच झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया जगदीश रजवार और संचालन जगन्नाथ रजवार ने किया। इस दौरान आंदोलनकारी महेश्वर रजवार, राज कुमार बाउरी, जटाधारी रजवार, नारायण रजवार और मीना देवी को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि सम्मान मिलना गर्व का क्षण है। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय सहभागिता निभाई थी। राज्य गठन के बाद आंदोलन के उद्देश्यों की पूर्ति की उम्मीद है। उन्होंने सम्मान के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। मौके पर सीमंत रजक, शांति राम रजवार, मालती देवी, भरत रजवार, मंजीत बाउरी, गौतम रजवार सहित कई ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.