बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: प्रखंड के ओरदाना पंचायत के केंदुवा डीह गांव निवासी स्व देवनाथ महतो के पुत्र लालचंद महतो(61 वर्ष) की आकस्मिक मौत पानी से भरे तालाब में डूबने से हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह में मृतक का शव बगल के तालाब से बरामद की। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की सूचना पाकर पहुंची पेटरवार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर न केवल पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया, बल्कि पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव उसके परिजनों को सौप दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: डुमरी: तालाब में कमल फूल तोड़ने गए व्यक्ति की डूबने से मौतक्या है मामला: परिजनों के अनुसार करम पर्व की रात्रि करीब 11:00 बजे मृतक लालचंद महतो शालू का फूल लाने...