बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित नारायणपुर गांव निवासी चोलेश्वर महतो की मंगलवार सुबह निजी तालाब में मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया और दोपहर 12 बजे डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू सहित जिला प्रवक्ता गौरीशंकर महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, पूर्व पंसस जगरनाथ महतो आदि मृतक के आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में मछली मारने गए ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन...