Bokaro News: तालगड़िया मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारा कार को धक्का, 20 मीटर तक घसीटा
बोकारो, अक्टूबर 10 -- Bokaro News: धनबाद-बोकारो मुख्य पथ पर तलगड़िया मोड़ के निकट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार की कार को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को करीब 20 मीटर तक घसीट कर ले गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार अर्जुन रजवार समेत सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने या चोट लगने की सूचना नहीं है। अर्जुन रजवार ने बताया कि वह चंदनकियारी के सियालजोरी स्थित इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के निकट रैयतों की मांगों को लेकर चल रही भूख हड़ताल और धरना स्थल से लौट रहे थे। उक्त धरना स्थल पर डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे थे। इसी दौरान तलगड़िया मोड़ के पास अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.