बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: बोकारो जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र चास-तलगड़िया मुख्य पथ के बांधडीह मोड़ मार्केट में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। शनिवार की रात चोरों ने महेश मोबाइल सेल्स एंड सर्विस दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर करीब 70 से 80 हजार रुपये मूल्य के नए मोबाइल, पार्ट्स और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही दुकान से करीब 400 मीटर दूर झाड़ी में चोरी का सामान बरामद कर लिया है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक महेश कुमार पैतंडी ने रविवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना देखी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: ठाकुर मोड़ पर पोल से हैलोजन लाइट की चोरी उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार रात दुकान बंद कर घर गया था। सुबह दुकान पहुंचने पर पिछली दीवार में सेंधमारी और...