Bokaro News: डोर स्टेप डिलिवरी बाधित, जरीडीह में अगस्त माह का राशन वितरण ठप
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: जैनामोड़। जरीडीह प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों तक राशन की डोर स्टेप डिलिवरी नहीं होने से अगस्त माह का राशन वितरण शुरू नहीं हो सका है। प्रखंड की करीब 60 पीडीएस दुकानों में अब तक राशन नहीं पहुंच पाया है, जिससे हजारों लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडीएस डीलरों के अनुसार डोर स्टेप डिलिवरी करने वाले अभिकर्ता ने ट्रैक्टर जब्त होने का हवाला देते हुए दुकानदारों से स्वयं ट्रैक्टर की व्यवस्था कर राशन उठाव करने को कहा है। डीलरों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। वहीं डोर स्टेप डिलिवरी अभिकर्ता कुमारी स्नेहलता साहू ने बताया कि सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस ने उनके एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। उनका आरोप है कि पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.