Bokaro News: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने आधुनिक बिहार के निर्माण में निभाई अहम भूमिका
बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज, बोकारो की ओर से बुधवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सेक्टर-4 स्थित प्रतिमा स्थल पर समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के व्यक्तित्व और बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। समाज से जुड़े जगन्नाथ शाही ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन जनसेवा, सामाजिक समानता और विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने गरीबों, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास के जगदंबा मंदिर परिसर में मनी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती डॉ टीपी सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.