बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9 रानीपोखर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर दौड़ कराई गई। वहीं, सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच खेल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को स्कूल की इंचार्ज बिंदु सिंह और गीता सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सिदो क...