बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: सिविल सर्जन कार्यालय में लंबे समय से जिला मलेरिया पदाधिकारी व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित दो चिकित्सकों से सदर अस्पताल की ओपीडी में इनकी सेवा ली जाएगी। दो चिकित्सकों के ओपीडी में बैठने से जहां एक ओर चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरी ओर मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी ओपीडी में करने के लिए नया ड्यूटी रोस्टर बनाई जा रही है। जल्द ही नया ड्यूटी रोस्टर तैयार हो जाएगा। नये रोस्टर में प्रभारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सह स्पेशल मेडिकल ऑफिसर व जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ रेणु भारती को शामिल कर इससे ओपीडी करवाई जाएगी। डॉ संजय के ओपीडी में बैठने से मरीजों को चेस्ट का इलाज कराने में सुविधा मिलेगा। चिकित्सक के अभाव में मरीजों ...