बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड में सोमवार उपायुक्त अजय नाथ झा ने बांधडीह कृषक पाठशालाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान डीडीसी शतब्दी मजूमदार, सीओ प्रणव ऋतुराज सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चल रही कृषक पाठशाला में कृषि व सहकारिता समेत पशुपालन विकसित करने  को लेकर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समय पर शेष कार्य को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब जीर्णोद्धार, बाउंड्री, सड़क और सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कृषक पाठशाला में संचालित कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों का विस्तार से जायजा लिया तथा किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि पद्धति से जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्ष...