बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के पिछड़ी गांव निवासी दिवंगत संजय महतो के परिवार को जिला प्रशासन की पहल पर आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा का सहारा मिला है। संजय महतो की 14 जून को बिजली का फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। मंगलवार को मृतक की पत्नी पूनम देवी ने उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जीओ मोबाइल कंपनी से समन्वय स्थापित किया। उनके प्रयास से कंपनी की ओर से मानवीय आधार पर पूनम देवी को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त ने परिवार के बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को मुख...