बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डीसी और एसपी कार्यालय के पास पुलिस कंट्रोल रूम से सटे हाई सिक्युरिटी जोन में बदमाश ने दुकान में सो रहे पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सुधा पार्लर संचालक अनिल गोस्वामी और उनकी पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के गले समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म हैं। उन्हें इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनिल गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ पास स्थित लिट्टी दुकान सह आवास में सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक गेट तोड़कर चाकू लेकर अंदर घुस गया और अनिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए पत्नी शांति देवी आगे आईं तो हमलावर ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घाय...