बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। हाई सिक्योरिटी जोन में एसपी व डीसी ऑफिस के समीप शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी मार्निग वाक कर रही बुजुर्ग महिला रामदुलारी देवी के गले से 14 ग्राम के सोने का चेन छीनकर फरार हो गए। इस क्रम में महिला सड़क पर गिरकर मामूली रूप से जख्मी होने के बावजूद शोर मचाया, पर उस वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से चास की ओर निकल गए। घटना की सूचना पाकर सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करते हुए पीड़ित महिला से पूरी जानकारी हासिल कर जांच पड़ताल शुरू किया। इधर पीड़ित महिला के स्वास्थ्यकर्मी बेटे कैंप दो आवास संख्या 01ए/10 निवासी अभय कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर सिटी पुलिस ने स्नैचिंग का प्राथमिकी दर्ज की है.

घटना बन गया है चर्चा का व...