बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर ड्राइंग/चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 से 12 तक के कुल 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति कितनी महत्वपूर्ण है, इसकी जानकारी देना तथा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को विकसित करना और समाज में सतर्कता तथा जवाबदेही की भावना को बढ़ावा देना था। वरिष्ठ प्रबंधक सह परियोजना सतर्कता अधिकारी अभिषेक घोष, शिक्षिका रागिनी, प्रलय सेनगुप्ता, सुमन कुमार आदि थे। वहीं एक अन्य समाचार के अनुसार सतर्कता विभाग ने करमाटांड़ पंचायत सचिवालय में जागरूकता ग्राम सभा आय...