बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: भारी बारिश के बावजूद डीवीसी चंद्रपुरा प्रबंधन ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाइक जुलूस निकाला जिसमें डीवीसी अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान के साथ इसकी शुरूआत हुई। प्लांट के मुख्य गेट में सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी ने अनुरोध किया कि सभी अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान रहें और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का अनुपालन ईमानदारी पूर्वक करते रहें। डीवीसी कर्मी राष्ट्र की उन्नति में अपने कर्तव्य का अनुपालन करें। मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (संचालन व अनुरक्षण) राजेश कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) नीरज सिन्हा, सूर्या दलाई, मुकेश कुमार, अभिमन्यु सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, सुधांशु रंजन, अक्षय कुमार, अनिमेष गिरी, अनुतोष अनुसुमन...