बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के डीवीसी अस्पताल में शुक्रवार को डीवीटा आई हास्पीटल दुर्गापुर के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी ने किया। शिविर में डीवीसी कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के अलावा ठेका व एएमसी मजदूरों सहित कुल 110 लोगों की आंखों की जांच की गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का उद्देश्य लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते नेत्र रोगों की पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल के उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी डा पीके घोष, उपमुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा माणिक मंडल, वरिष्ठ चिकित्सक डा अंजलि तिग्गा व डा सिंगराय हेम्ब्रम सहित अस्पताल के कर्मचारी व अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दु...