Bokaro News: डीपीएस बोकारो में सांस्कृतिक सप्ताह धरोहर का आगाज़, तबला और गजल गायन ने बांधा समां
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो में सोमवार को चार दिवसीय सांस्कृतिक सप्ताह 'धरोहर' का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की सीनियर इकाई में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार, वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण, उपप्राचार्या शालिनी शर्मा एवं हाउस वार्डनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर-सदन समूह तबलावादन एवं एकल गान प्रतियोगिता से हुई। समूह तबलावादन में विद्यार्थियों ने 10 मात्रा के झपताल की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता में जमुना हाउस प्रथम, झेलम हाउस द्वितीय और चेनाब हाउस तृतीय स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीपीएस में कल्चरल वीक का आगाज, तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.