बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: डीपीएस चास में शुक्रवार को पहली कौशल बोध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, हुनर और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। विद्यालय के ओपन डे के साथ आयोजित इस प्रदर्शनी में अभिभावकों को बच्चों की प्रतिभा देखने का अवसर मिला। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। सीबीएसई की कौशल शिक्षा पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित रही। विद्यार्थियों ने जीव-जगत, सामग्री, मशीनें व मानव सेवाओं जैसे विषयों से जुड़ी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। जल संरक्षण, टिकाऊ कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा पर आधार...