Bokaro News: डीएवी-6 में करियर काउंसलिंग सत्र, एआई और तकनीकी शिक्षा की संभावनाओं पर मिला मार्गदर्शन
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 में विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने और सही करियर दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), तकनीकी शिक्षा और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी के प्रोफेसर एवं एसोसिएट डीन डॉ. शिवनाथ घोष ने विद्यार्थियों को एआई के महत्व, उपयोगिता और बदलते तकनीकी परिदृश्य में इसकी बढ़ती भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एआई शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.