बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विद्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में बाल वाटिका-1, 2 व 3 व कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्षाबंधन की भावनाओं से ओत-प्रोत गीतों पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। रक्षाबंधन को प्रकृति-प्रेम से जोड़ते हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के पेड़ों को भी रंग-बिरंगी राखियां बांधीं और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मेधा सिंह ने कहा पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक व मानवीय मूल्यों की रक्षा करना भी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- डीएवी इ...