बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी-4 में दीपावली के अवसर पर विद्यालय की सभी पालियों में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने दीपावली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को बताया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए हरित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नर्सरी और एलकेजी के नन्हे बच्चों ने दीपावली नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं, यूकेजी के विद्यार्थियों ने छठ पूजा पर आधारित नृत्य के माध्यम से लोकसंस्कृति की झलक दिखाई। कक्षा एक के बच्चों ने दीपावली पर भाषण और नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने सुविचार, दीपावली में क्या करें और क्या न करें विषय पर जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी सेक्टर-6 ...