बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: बोकारो ,प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में आयोजित होने वाले डीएवी स्पोर्टस क्लस्टर 6 लेवल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस खेल आयोजन में शनिवार को लगभग 1700 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए शिरकत करेंगे। खिलाड़ियों के स्वागत, आवासन, खान-पान, सुरक्षा व प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा व्यापक और पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन सचिव सह डीएवी स्कूल सेक्टर 4 के प्राचार्य एसके मिश्रा ने बताया क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के विभिन्न मुकाबलों के लिए बोकारो के अलग-अलग डीएवी विद्यालयों में खेल स्थलों का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- डीएवी ऊर्जानगर में नेशनल क्लस्टर हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न डीएवी पब्लिक स...