बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 के छह प्रतिभाशाली बॉक्सर डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गेम्स 2026-27 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ी नई दिल्ली रवाना हुए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से पीयूष कुमार सिंह, अंकित कुमार ठाकुर, काजल कुमारी, श्रुति महतो, आकांक्षा कुमारी और राज कुमार महतो भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ पीईटी अमित कुमार पांडेय और एस्कॉर्ट शिक्षिका संचिता लाहा भी रवाना हुईं। खिलाड़ी नियमित अभ्यास, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्र...