बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में विद्यार्थियों के लिए अग्नि सहित एवं अग्नि रहित पाक कला कार्यशाला तथा विद्यालय स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनुभवात्मक शिक्षण पर आधारित इस कार्यक्रम में कक्षा छह से ग्यारह तक के 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का संचालन होटल प्रबंधक सब्यसाची, मुख्य पाक-विशेषज्ञ रंजीत गोस्वामी तथा उप मुख्य पाक-विशेषज्ञ गौतम खिलार ने किया। विशेषज्ञों ने अपने व्यावहारिक अनुभव, आकर्षक प्रदर्शन और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को पाक कला के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायी परिचयात्मक सत्र से हुई, जिसमें संतुलित पोषण, स्वच्छ भोजन निर्माण तथा सुरक्षित एवं उत्तरदायी पाक-कला के महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- B...