बोकारो, नवम्बर 4 -- राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को छात्रवृत्ति Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले डीएवी सेक्टर-4 के 12 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। डीएवी स्पोर्ट्स-2025 की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों को डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (सीएमसी), नई दिल्ली की ओर से आर्थिक प्रोत्साहन दिया गया। इस सम्मान से खिलाड़ियों के साथ विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है। छात्रवृत्ति के तहत 11 खिलाड़ियों को 5,101-5,101 रुपये की राशि प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सुप्रिया कुमारी को 10,200 रुपये की विशेष छात्रवृत्ति दी गई। सम्मानित खिलाड़ियों में श्यामली कुमारी, राधा सिंह, आराध्या झा, सुप्रिया कुमारी, भूमि...