Bokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण
बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी के महात्मा हंसराज सभागार में शिक्षकों एवं मेंटर्स के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन एसबीआई लाइफ की बोकारो टीम ने डिविजनल मैनेजर एन. लाल के नेतृत्व में किया। प्रशिक्षण के दौरान बचत, निवेश, वित्तीय योजना, जिम्मेदार धन प्रबंधन एवं वित्तीय निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना तथा विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता और जिम्मेदार वित्तीय आदतों का विकास करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता को समग्र व भविष्य उन्मुख शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही वित्तीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.