बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: पेटरवार प्रखंड की सदमाकला पंचायत भवन के सभागार में शनिवार को डिजिटल पंचायत ऑपरेटर संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। इस दौरान पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालन में आ रही समस्याओं और ऑपरेटरों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संघ के सदस्यों ने पंचायत स्तर पर सीएससी संचालन के दौरान होने वाली परेशानियों को उठाया। साथ ही उत्तासारा पंचायत भवन में कार्यरत विकास कुमार नायक को कथित राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने उन्हें पुनः कार्य पर स्थापित कराने के लिए आवश्यक पहल करने को लेकर विचार-विमर्श किया। मौके पर हलधर महतो, प्रकाश कुमार नायक, अजित कुमार नायक, अवध किशोर महतो, पिंकी देवी, गौर चंद्...