बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: बेरमो कोयलांचल के डंपर ऑनरों ने ट्रांसपोर्टिंग रेट बढ़ाने को लेकर बालीडीह व दुगदा की कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा की गई थी, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया। इसे लेकर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह की उपस्थिति में हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्टरों की वार्ता हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी रेट में बढ़ोत्तरी करे, अन्यथा एसोसिएशन के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जाना था। एसोसिएशन अध्यक्ष गुलाबचंद महतो ने कहा कि उस समय के मुकाबले वर्तमान समय में गाड़ी की कीमत सहित डीजल के दाम, वाहन का रखरखाव, टायर, स्पेयर पार्ट्स, स्टाफ, पेमेंट, टैक्स, फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस आदि के खर्च काफी बढ़ गए हैं। इसके अनुरूप ट्रांसपोर्टिंग किराया नहीं मिल रहा है, जिस...