बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेल प्रबंधन की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को सीआरएम-1 एवं सीआरएम-2 विभाग में आयोजित मजदूर संवाद कार्यक्रम में नेताओं ने लंबित वेतन समझौता शीघ्र पूरा करने तथा ठेका मजदूरों की 40 प्रतिशत छंटनी के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई।

मांगें और चेतावनी एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम सुधार के नाम पर श्रमिक विरोधी और नियोक्ता समर्थक श्रम संहिताएं लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 फरवरी की ऐतिहासिक आम हड़ताल के बाद भी सरकार केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ सार्थक संवाद से बच रही है। श्रम संहिताओं का मसौदा तैयार करते समय भी श्रमिक संगठनों से कोई परामर्श नहीं लिया गया।

संघर...