बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या23 पेटरवार- बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के लुकैया फ्लाई ओवर के पास यात्रियों से भरी एक टोटो के पलटी खा जाने के कारण टोटो पर सवार पांच महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया है। यह घटना गुरुवार की शाम 5:30 बजे की है। घटना में घायल हुए सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर रूप से घायल एक महिला को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनमें नमिता देवी(30 वर्ष) खेतको, बिंदु देवी (65 वर्ष),आरती देवी (55 वर्ष), बाला देवी (...