बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: बालीडीह थाना क्षेत्र में बोकारो रामगढ़ हाईवे स्थित रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को टेलर से टकराकर बाइक सवार दुकानदार बृजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ परिजन मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से जख्मी को इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया है। थानेदार इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि टेलर अनाधिकृत तरीके से हाईवे के किनारे खड़ी थी जिसमें बाइक स्वर की टक्कर हो गई और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तियारा सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत दो जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...