बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। टीपीएस में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय दीया एवं झालर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और नई चीजें बनाने की क्षमता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के तहत कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने दीया निर्माण में भाग लिया। वहीं, कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों के लिए प्राकृतिक सौंदर्य व बेकार वस्तुओं से सर्वश्रेष्ठ निर्माण विषय पर झालर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, उमंग और लगन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों और अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर सुंदर दीये व झालर बनाए। विद्याल...