Bokaro News: टीएनए राउंड-4 परीक्षा के लिए शिक्षकों का पंजीकरण शुरू, 16 नवंबर अंतिम तिथि
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) राउंड-4 परीक्षा के सफल व पारदर्शी संचालन को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की घोषणा 23 नवंबर को होगी, जबकि परीक्षा 25 से 27 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार टीएनए परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी विषयों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे। इससे प्रश्नपत्रों की संख्या 24 से बढ़कर 26 हो जाएगी। शिक्षकों को उनके ग्रेड, विषय और परीक्षा तिथि एवं सत्र के अनुसार प्रश्नपत्र आवंटित किए जाएंगे। पंजीकरण के दौरान शिक्षक सेंटा ऐप पर अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल और व्हाट्सऐप न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.