बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: करगली गेट स्थित विनोद बिहारी महतो फुटबाल ग्राउंड में स्थापित बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का सुरक्षा कवच क्षतिग्रस्त होने पर झारखंड विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति द्वारा सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप सिविल विभाग से बनाने का अनुरोध किया गया है। दिए आवेदन में समिति के महामंत्री सुरज महतो ने बताया कि वर्ष 2023 में बीएंडके प्रबन्धन, समन्वय समिति व क्षेत्रीय सलाहकार समिति के माध्यम से झारखंड केशरी बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित किया गया था। प्रबन्धन द्वारा प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा कवच की व्यवस्था की गई। जिसका शीशा, दरवाजा व मूर्ति की ऊपर लगा शेड क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बारिश का पानी व धूप पड़ता है जिससे प्रतिमा असुरक्षित स्थिति में हो गयी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में ...