बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: शनिवार को झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के द्वारा जरीडीह बाजार स्थित संस्कार भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघ के फुसरो नगर अध्यक्ष आनंद कुमार सोनी को अंगवस्त्र तथा शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनसे समाजहित में और बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई। आनंद सोनी ने कहा कि यह स्थान मेरा पैतृक घर है। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को और व्यापक रूप देने का काम करूंगा। संघ के बोकारो जिला संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि समाज में शिक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समाज की बच्चियों के विवाह में सहयोग करने तथा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहायता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आगे आने की अपील किया। प्यारे ...