बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: झारखंड प्लस-2 शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन का कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न कोटि के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रयोगशाला सहायकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संघ के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए समस्याओं के निष्पादन का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों में स्पष्टता की आवश्यकता है। साथ ही, सभी कोटि के कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहते हुए स्पष्ट रूप से सक्रिय रहने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: नए बीईओ का शिक्षकों ने किया स्वागत म...