बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: बुधवार की सुबह चंद्रपुरा के सिदो-कान्हू चौक पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के आंदोलनकारियों ने सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर रोड जाम किया तथा करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रखा। पहुंचे बीडीओ ईश्वर दयाल महतो को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। सभी आंदोलनकारियों ने सुबह करीब छह बजे जमा होकर जहां-तहां बैठ गए तथा वाहनों को रोका। प्राइवेट वाहनों को इस बंदी से अलग रखा गया था। करीब साढ़े नौ बजे आंदोलन समाप्त हुआ इसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। संघर्ष मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया जगदीश महतो ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति गंभीर नहीं है। यह भी पढ़ें- बेड़ो में आंदोलनकारियों ने थामी फोरलेन की रफ्तार, चक्का जाम सभी को सरकार ...