Bokaro News: झामुमो ने खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में जनजागरण की बनाई रणनीति
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास के तलगडिया में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की बैठक नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केंद्र सरकार की लोकसभा और राज्यसभा से पारित खान व खनिज संशोधन विधेयक-2026 (एमएमडीआर) के विरोध में जनजागरण अभियान चलाने की तैयारी पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि विधेयक से झारखंड के स्थानीय लोगों को मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासकर महिला सम्मान योजना पर इसके असर की जानकारी घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। संचालन नगर समिति सचिव भागीरथ शर्मा ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राम दयाल सिंह , दिनेश यादव, पिंटू पासवान, सुमन वर्मा, दुर्गा दत्ता, सोमनाथ घोष, मगाराम दे, राज महता, प्रकाश शर्मा सहित अन्य शामिल रहे। यह भी पढ़ें- खनिज सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.