बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के सदमा कला गांव निवासी सह झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर दास महतो की मां नूनी बाला देवी (90 वर्ष) का शुक्रवार को सदमा कला स्थित आवास पर निधन हो गया। वह पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ चल रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, अहसनुल अंसारी, शौकत अंसारी, रामू महतो, प्रह्लाद महतो, शक्तिधर महतो, अखिलेश्वर महतो, गंगाधर महतो मृतका के घर पहुंचकर व परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। मृतका का अंतिम संस्कार चरगी मुक्तिधाम स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...