बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत एसडीओसीएम परियोजना में बुधवार को कैंटीन परिसर में झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन का विस्तारीकरण करते हुए नयी कमेटी का गठन यूनियन के केंद्रीय महामंत्री बिनोद बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। केंद्रीय महामंत्री ने कहा झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन विगत कई वर्षो से कोलियरी में कार्यरत मजदूरों की सुख-दुख में हमेशा साथ रही है। वहीं एसडीओसीएम के लिए नयी कमेटी में अध्यक्ष परमानन्द महतो, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, नरेश महतो व पानबाबू मियां, सचिव घनश्याम महतो, सहायक सचिव मीठू महतो, नंदकिशोर सिंह संगठन मंत्री भोला महतो, कोषाध्यक्ष दीपक तुरी एवं उप कोषाध्यक्ष तपेश्वर केवट बनाए गए। इसके अलावे 31 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। इस दौरान यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रंजीत महतो, ढोरी ए...