बोकारो, सितम्बर 6 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के सभागार में रविवार को ज्ञान विज्ञान समिति बोकारो इकाई के तत्वावधान में प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक सह जन- वैज्ञानिक डॉ एम पी परमेश्वरन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन समिति के उपध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया ।

डॉ एम पी परमेश्वरन का योगदान मौके पर ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि डॉ एम पी परमेश्वरण केवल विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि उसे सामाजिक बदलाव और तार्किक चेतना का मजबूत माध्यम बनाया। उन्होंने देश में साक्षरता आंदोलन और जन विज्ञान अभियानों को जो दिशा दी है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत मार्गदर्शक साबित होगी। प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक के रूप में प्रतिष्ठित कैरिय...