बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। शहर में भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से बढ़ती यातायात समस्या और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने ट्रक एसोसिएशन, बोकारो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारी वाहनों की पार्किंग और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मोटर वाहन निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक का उद्देश्य बैठक में जोधाडीह मोड़-आईटीआई मोड़, बियाडा, कंद्रा, कुर्रा तथा नया मोड़-दुगल गेट क्षेत्र में सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर किसी भी ट्रक या भारी वाहन को खड़ा नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों को सफेद साइड लाइ...