Bokaro News: जोड़ा शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार। फ्राइडे बाजार स्थित जोड़ा शिव मंदिर की छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर जाने से मंदिर में स्थापित शिवलिंग खंडित हो गया है। स्थानीय अशोक सिंह, श्रीराम सिंह, अजय सिंह आदि ने बताया कि बोकारो कोलियरी चार नंबर शिफ्टिंग के दौरान सीसीएल प्रबंधन द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। समय के साथ मरम्मत नहीं होने के कारण मंदिर की स्थिति लगातार जर्जर होती चली गयी। स्थानीय जनों ने कई बार सीसीएल प्रबंधन से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सीसीएल प्रबंधन से मंदिर का अविलंब जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.