Bokaro News: जैनामोड़ में घर का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवरात चोरी
बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित डा. सुधा देव गली में रविवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात और दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय गृहस्वामी शुभम शर्मा अपने परिजनों के साथ धनबाद में अपनी बहन के घर गए हुए थे। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जरीडीह थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।गृहस्वामी शुभम शर्मा के अनुसार रविवार को वह परिवार के सभी सदस्यों के साथ धनबाद गए थे। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दो अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ दिए और दोनों कमरों में रखी अलमारियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.